किसानों को सिंचाई के लिए दिए एचडीपीई पाइप

Spread the love

नई टिहरी। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की ओर से दिये गये अनटाइड फंड से षि विभाग ने जिले के किसान समूहों तथा किसानों के लिये खेती की सिंचाई हेतु एचडीपीई पाइप दिये हैं। मुख्य षि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने बताया कि डीएम द्वारा अनटाईड फंड के माध्यम से 11 लाख 25 हजार आवंटित किये गये थे, जिनका उपयोग क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत और किसानों को सिंचाई हेतु एचडीपीई पाइप प्रदान करना था। बताया परियोजना के तहत ग्राम सभा मठियाली, मिंडाथ, बुडोगी, खर्की, फलसारी, नीर, क्यारा, बनाली, बेरनी तथा धारपंया कोटी में किसानों को खेती की सिंचाई हेतु अलग-अलग साइज के एचडीपीई पाइप दिये गये।

इसके अलावा झालीमाली माता समूह पयाल गांव, ग्राम प्रधान कोटर, जय योगेश्वर संगठन ग्राम पजेगांव, जैविक षि स्वयं सहायता समूह मैधार, हरियाली षि स्वयं सहायता समूह तिमली, मां बागेश्वरी स्वयं सहायता समूह नोडूकाटल, मां बागेश्वरी स्वयं सहायता समूह मजियाड़ी, बनाली, फलसारी, मठियाली, क्यारा के किसानों को सिंचाई हेतु अलग-अलग साइज के एचडीपीई पाइप दिये गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *