पालिकाध्यक्ष ने किया स्वघ् चंदी प्रसाद मेमोरियल पार्क का लोकार्पण

Spread the love

चम्पावत। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने स्वघ् चंदी प्रसाद मेमोरियल पार्क का लोकार्पण किया। छोटे बच्चों के भविष्य को देखते हुए पार्क में झूलों का निर्माण किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उददेश्य से पौधों का रोपण किया गया। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से किए जा रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही उत्तरकाशी में टनल में फंसे 41 युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर आभार व्यक्त किया। यहां ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, विनोद प्रकाश, लक्ष्मण सिंह बोहरा, सभासद हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, तुलसी कुवर, अमित भटट, वकील अंसारी, पूरन चंद गंगवार, अशोक कुमार, लाल बहादुर, मुकेश कश्यप, राजेश कुमार,ाषिकेश उपाध्याय, अनूप सिंह यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *