पालिका अध्यक्ष ने शुरू कराया सड़क निर्माण

Spread the love

 

हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कलोनी में गली नं़18 व 22 में सड़क निमार्ण व कालोनी के मुख्य चौराहों व तिराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान कालोनी के लोगों ने राजीव शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जो कार्य रह गए हैं। उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से जलभराव से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, पुलिया निर्माण आदि कार्य कराए जा रहे हैं। मानसून आने से पूर्व सभी नालों नालियों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने आसपास साफ सफाई रखें। कूड़ा कूड़े वाले को ही दें। नगरपालिका का सहयोग करें और पालिका क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सुझाव भी दें। इस दौरान सभासद संजय, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, समिति अध्यक्ष रितेश गौड, पुरुषोत्तम भारती, राजेश बालियान, अमित भट्ट, अर्जुन चौहान, प्रह्लाद कुमार, हरिओम शर्मा, राजेंद्र नेगी, आऱए़ उपाध्याय, वी़के़शर्मा, टी़एत्र सब्सटीन, नरेंद्र चौहान, गजेंद्र सिंह, गोविन्द रावत, सन्दीप धीमान, शोभन दत्ता, प्रवीण कुमार, योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, मधु शर्मा, रेखा शर्मा, चाहत गुप्ता, संगीता गौड़ ,सुरभि रानी, लाइसा सब्सटीन, लक्ष्मी रावत, ज्योति सिंह, बबिता गुप्ता, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *