मकसूद अली अध्यक्ष तो अजय रावत बने सचिव
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। आल इंडिया पोस्टल इम्पलाइज यूनियन ग्रुप-सी पौड़ी मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मकसूद अली को अध्यक्ष तथा अजय रावत को सचिव चुना गया।
जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित आल इंडिया पोस्टल इम्पलाइज यूनियन ग्रुप-सी के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर यूनियन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मकसूद अली को अध्यक्ष, सतीशचंद्र व बचन सिंह रावत को उपाध्यक्ष, अजय रावत को सचिव, सूरज सिंह पंवार, जयचंद बलोदी व अभिषेक जोशी को सहायक सचिव, संजय थपलियाल को वित्त सचिव, अजय मलासी को वित्त सचिव, बुद्धिराम, महावीर सिंह रावत, मनोज कुमार, प्रदीप रावत, आशीष नेगी को संगठन सचिव व प्रदीप कुमार तोमर को ऑडिटर चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने एकजुट होकर संगठन के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।