बिग ब्रेकिंग

कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे सेना के जवान की हत्या,

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुड़की। कांवड़ियों के बीच विवाद में एक कांवड़िए की हत्या कर दी गई। युवक सेना की जाट रेजीमेंट में तैनात था और टुट्टी पर साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली गांव निवासी कार्तिक (25) पुत्र योगेंद्र सेना की जाट रेजीमेंट में गुजरात में तैनात था। सावन में वह टुट्टी लेकर घर आया था और अपने मित्र ओमेंद्र पुत्र पवन सिंह के साथ बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आया था। मंगलवार को दोनों मित्र वापस लौट रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर नगला इमरती गांव के मोड़ पर बने फ्लाईओवर पर हरियाणा के कुछ कांवड़ियों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक फंसा दी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद हरियाणा के पांच कांवड़ियों ने लाठी और धारदार हथियारों से कार्तिक पर हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। डक्टरों ने उसे रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। रुड़की अस्पताल के डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि घटनास्थल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है लेकिन घटनास्थल पर मंगलौर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर मर्च्युरी में भिजवाया गया है।
सैन्यकर्मी की मौत में 20 कांवड़ियों पर मुकदमा
कांवड़िये की मौत के मामले में 15-20 अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो भारी वाहनों के नंबर पुलिस को दिए गए हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगालने में लगी हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली को सिसौली भौंराकलां मुजफ्फरनगर निवासी राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उनका एक ग्रुप डाक कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर लौट रहा था। जिसमें अस्सी-नब्बे लोग थे। ग्रुप में कार्तिक (25) पुत्र योगेंद्र भी शामिल था। जल लेकर वह लोग आगे बढ़ रहे थे। करीब 6रू30 बजे के आसपास हरियाणा नंबर के कैन्टर सवार कांवड़ियों ने कार्तिक को परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक ऐसा ही चलता रहा। ट्रैफिक जाम के कारण ग्रुप के वाहन आगे-पीटे हो गए। इस बीच हमलावरों ने एक राय होकर कार्तिक पर हमला कर दिया। डंडों से हमले में कार्तिक को गंभीर चोट आयी। मंगलौर के एक निजी अस्पताल में कार्तिक को ले जाएगा गया था। जहां डक्टरों ने कार्तिक को सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। कार्तिक को लेकर साथी अपने साथ सिविल असताल लेकर आए थे। जहां डक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया और बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने और खून ज्यादा बहने के कारण कार्तिक की मौत हुई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के आरोप में एचआर नंबर सवार 15-20 अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पांच संदिग्ध हिरासत में
कांवड़ के दौरान विवाद में सेना के जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों ने मुजफ्फरनगर में भी विवाद किया। सिविल लाइंस कोतवाली और मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े छह बजे सिसौली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच वाहन आगे ले जाने को लेकर टकराव के बाद विवाद हो गया। दोनों क्षेत्रों के कांवड़िए अपने गांव के लोगों के ग्रुप के साथ आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!