मसूरी एक्सप्रेस का संचालन फिर से किया जाए शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने की मांग की है। इस संबध में परिषद ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
परिषद के सदस्यों ने कहा कि कोटद्वार गढ़वाल का प्रवेश द्वार है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांवों के लिए प्रस्थान करते हैं। आमतौर पर लोग रेलगाड़ी में सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि रेल का भाड़ा बसों से काफी कम है। लेकिन कोरोना काल के बाद से मसूरी एक्सपे्रस को बंद कर दिया गया, जो अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इस रेलगाड़ी से आमजन के अलावा सेवारत सैनिकों को भी लाभ पहुंचता था। कहा कि वर्तमान में कोटद्वार स्टेशन से दिल्ली के लिए दिन के समय एक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए मसूरी एक्सप्रेस का संचालन भी आरंभ किया जाना चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *