ग्रामीणों को दिया वनाग्नि की रोकथाम का प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी इला गिरी की अध्यक्षता में विकासखंड कोट के ग्राम पंचायत खोला चोरी में वनग्नि प्रबंधन, खोज बचाव व प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वनाग्नि की रोकथाम आदि की जानकारी दी गई।
वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद कुकरेती, राजेंद्र नेगी आदि ने ग्रामीणों को बताया कि किस तरह मनुष्य जंगलों में लगने वाली आग के लिए जिम्मेदार होता है और आग लगने पर किस तरह उस पर काबू पाना चाहिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आग की घटना होने पर पर्यावरण के साथ-साथ लोगों पर भी बूरा असर पड़ता है। आग लगने की घटना होते ही उसे बूझाने का प्रयास करें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार ने आपदा के प्रकार, आपदा की स्थिति में क्या-क्या करना है की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही रैपलिंग जुमेरिंग संबंधी प्रशिक्षण, नोट प्रैक्टिस, इंप्रोवाइज्ड मैथड(कंबल, चादर) की मदद से स्ट्रेचर बनाना सिखाया गया।
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश चंद्र काला, आपदा प्रबंधन विभाग से अजय सिंह, विनोद नेगी, कृत सिंह, ग्राम प्रधान अनिता देवी, उप प्रधान वीरेंद्र सिंह सहित सुरेश सिंह, राजीव रावत, हेमंती नेगी, आशा, सुमन नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *