पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

Spread the love

पुरोला। मोरी बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में करीब 12 लोगों को काटा। घायलों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ कई लोगों के कुत्ते के हमले का शिकार होने से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ममतेश नेगी ने बताया कि कुत्ते ने अचानक बाजार में लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से कुत्ते को तत्काल पकड़ने के साथ ही बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीतेश रावत ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल 12 लोग अब तक अस्पताल पहुंच चुके हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल एंटी-रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *