जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीरोंखाल पड़िडा चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने गुरुवार को बीरोंखाल बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए टैक्सी यूनियन एवं व्यापरियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों एवं भवन स्वामियों से बाहरी लोगों का सत्यापन कराने की अपील करते हुए कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि आम लोगों की शिकायत मिलती हैं कि बीरोंखाल बाजार में टैक्सी चालक अपने वाहनों को आड़े तिरछे खड़े कर देतें हैं जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती हैं। उन्होंने व्यापारियों एवं भवन स्वामियों को बताया कि बाहरी लोगों का सत्यापन अवश्य करवा दें। व्यापार मंडल विकास समिति बीरोंखाल अध्यक्ष डॉ. जेएस नेगी ने चौकी प्रभारी को बताया कि बीरोंखाल बाजार में एक पीआरडी जवान की तैनाती कर दी जाए। इस अवसर पर राकेश गुसाईं, मनोज, तेजपाल सिंह, गिरीश रावत, नवीन गुसाई, यशपाल गौर्ला, मनोज रावत, राजा रावत, बृजमोहन सिंह, मनवर सिंह, दिनेश नेगी, बीरेन्द्र पदान आदि थे।