नवाब मलिक का कंगना पर बड़ा बयान: कहा, कंगना ने ले लिया है ड्रग का ओवर डोज

Spread the love

मुंबई: महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कंगना के भारत को 2014 में आजादी मिलने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कंगना ने हिमाचल में बनने वाली ड्रग मलाना क्रीम का एक डोज अधिक ले लिया है। इसलिए वो ऐसी बहकी हुई बातें कर रही हैं। बता दें कंगना रनौत ने पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद कहा था कि भारत को आजादी 2014 में मिली थी। वहीं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक के खिलाफ अपने परिवार की छवि ख़राब करने का इल्जाम लगाते हुए उनके ऊपर अपमानजनक ट्वीट को लेकर उन्हें एक लीगल नोटिस भेजा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम दवेंद्र फडणवीस ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि नवाब मलिक और उनके परिवार वालों ने 1993 में हुए मुंबई बम धमाके मामले के दो दोषियों के साथ जमीन के सौदे किए थे। इसके बाद मलिक ने पलटवार करते हुए फडणवीस पर इल्जाम लगाया था कि वह महाराष्ट्र में जाली नोट का रैकेट ऑपरेट करते थे। मलिक ने इसे लेकर फडणवीस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने की बात भी कही है। मलिक की बेटी ने फडणवीस को कानूनी नोटिस भी भेजा है। जिसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस आगे आ गई हैं। अमृता ने कथित रूप से ट्वीट के जरिये ‘अपने परिवार की छवि खराब करने’ का आरोप लगाते हुए नवाब मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *