दून में पढ़ रहे नागालैंड के छात्र ने की आत्महत्या

Spread the love

देहरादून। शहर के एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहे नागालैंड के छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को दून बुलाया गया है।एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि अपर मांडुवाला स्थित किराये के कमरे में रहने वाले युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फंदे पर लटके मिले युवक की शिनाख्त केडीबामगुमहींग लीगिस उम्र 22 वर्ष निवासी पेउक्वाक्रम कॉलोनी, पेरेन टाउन, नागालैंड के रूप में हुई। शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया। लीगिस डॉल्फिन पीजी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर में छठवें समेस्टर का छात्र था। उसने छत में लोहे की रॉड में नॉयलोन की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। पुलिस मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *