अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक हीरा सिंह राणा का दिल्ली के विनोद नगर में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से लोग आहत हैं। राणा ने पहाड़ की पीड़ा को विश्वस्तर पर पहुंचाया। उनके द्वारा गाए गीत आज भी लोगों की जुबान में हैं। रात करीब ढाई बजे उनको दिल का दौरा पड़ा। तीन बजे उनकी मौत हो गई।
1942 में सल्ट के मानिला डढोली गांव में नारंगी देवी एवं मोहन चन्द्र सिंह राणा के घर में पैदा हुए। गांव में की प्रारंभिक पढ़ाई हुई। इंटर की परीक्षा दिल्ली से पास की। कोलकत्ता में गीत एवं नाट्य प्रभाग से उन्होंने करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कुमाऊंनी गढ़वाली गीतों को लिखा। और ये गीत खुद गाए।