कोटद्वार-पौड़ी

नैना, अविका व विदुषी रही प्रथम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड की सांस्कृतिक समिति की ओर से कंपनी के सामुदायिक केंद्र में नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चों के चार ग्रुप बनाकर एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में नैना, अविका व विदुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभांरभ महाप्रबंधक कोट विशेश्वर पुच्चा व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाप्रबंधक ने बच्चों का उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप से नैना कादयान ने पहला, गार्विक किमोठी ने दूसरा, शिवाय गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप से अविका तोमर पहले, ईशानी त्रिपाठी दूसरे और शनाया तीसरे स्थान पर रही। तृतीय ग्रुप से विदुषी राणा ने पहला, संस्कृति रावत ने दूसरा और अर्थव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ ग्रुप से शिखा पहले, आरूषि दूसरे और विपाशा गुसाई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजशेखर तिवारी और पंकज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समिति सचिव सत्यप्रकाश, सुमनलता, मदन असवाल, प्रदीप बडोला व जगमोहन रावत सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!