आईटीआई में शुरू हुई नल जल मित्र योजना

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर में भारत सरकार के नल जल मित्र योजना का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर संस्थान के संयुक्त निदेशक(प्रशिक्षण) अनिल सिंह ने अभ्यर्थियों को इस रोजगारपरक आवासीय लघु अवधि प्रशिक्षण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अभ्यर्थियों को स्किल इंडिया पोर्टल पर पंजीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि पंजीकृत अभ्यर्थियों को संस्थान स्तर पर तैयार किए जा रहे प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। कहा अभ्यर्थियों की चयन सूची जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बीर सिंह रावत, अनुदेशक ओम प्रकाश नौटियाल के अलावा नल जल मित्र योजना के क्रियान्वयन हेतु संस्थार स्तर पर गठित समित के सदस्य चंद्रशेखर, गोविंद राम रतूड़ी, राकेश भूषण के साथ ही रविंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। मौके पर राष्ट्रपित महात्मां गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *