नाले का टूटा ढक्कन दे रहा है बड़ी घटना को न्यौता

Spread the love

– हिंदू पंचायती धर्मशाला के निकट स्थित दुकान के बाहर टूटा है ढक्कन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में स्थित हिंदू पंचायती धर्मशाला के निकट एक दुकान के बाहर नाले का ढक्कन वहां से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। ढक्कन टूटने के कारण यहां लोग कई बार चोटिल हो चुके है।
स्थानीय हिंदू पंचायती धर्मशाला के निकट स्थित एक क्राकरी की दुकान है। जहां यह नाले का ढक्कन काफी लंबे समय से टूटा हुआ है। नगर निगम के अधिकारी और कई निगम के कई वाहन वहां से रोजाना आवाजाही करते हैं, लेकिन उनकी नजर इस पर नहीं पड़ती है। नाले का ढक्कन टूटा होने के कारण वहां से आवाजाही करने लोग तो कई बार चोटिल हुए ही है, इसके अलावा कई बार दोपाहिया वाहन भी इसमें फंस जाते हैं। जिससे वाहन चालक भी चोटिल हो चुके हैं। नाले का ढक्कन ठीक कराने को लेकर कई बार निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी निगम के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में नगर निगम के नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि नाले के ढक्कन को ठीक कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही नाले के ढक्कन को ठीक करा दिया जाएगा।
फोटो एक संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *