नारदा मामला: घेरे में आएंगे सुवेंदु समेत चार और सांसद, लोकसभा अध्यक्ष की मंजूरी के इंतजार में सीबीआई

Spread the love

कोलकाता , एजेंसी। नारद स्टिंग मामले में सीबीआई को भाजपा नेता तथा पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद सुवेंदु अधिकारी समेत चार नेताओं पर मुकदमा चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारी ने कुछ लोगों द्वारा एजेंसी के खिलाफ लगाए गए पक्षपात करने के आरोपों को खारिज कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने सुवेंदु अधिकारी, सौगत रय, प्रसून बनर्जी और काकोली घोष दस्तीदार पर अभियोजन के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मंजूरी मांगी थी। जिस समय यह स्टिंग अपरेशन हुआ था, उस समय चारों तृणमूल के सांसद थे। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि 2017 में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मुकुल रय का नाम इसमें नहीं है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोमवार की गिरफ्तारियों के बाद दावा किया था कि सीबीआई ने अधिकारी और सौगत रय को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक तापस रय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद बदला लेने की कोशिश कर रही है।
साल 2014 में यह स्टिंग अपरेशन करने वाले नारद समाचार पोर्टल के संपादक मैथ्यू सैमुअल ने भी सवाल उठाया कि अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।श् वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के बीच इस स्तर पर सीबीआई की कार्रवाई को श्अत्यंत दुर्भाग्यपूर्णश् बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *