नरेंद्र लडवाल और शंकर पांडेय को मनोनीत करने पर खुशी

Spread the love

चम्पावत। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिले के कई कार्यकर्ताओं को नई कार्यकारिणी में शामिल किया है। नरेंद्र लडवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य और एडवोकेट शंकर पांडेय को प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने नपं अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा विक्रम गोस्वामी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। राजेंद्र राणा व लक्ष्मी देवी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष, निर्मला अधिकारी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, मदन मोहन को अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष, बच्चन सिंह अधिकारी को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद्र पाठक, विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूरन सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ नेता हरीश पांडेय, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, कपिल खर्कवाल, मुकेश महराना, सुंदर बोहरा, रमेश भंडारी, नंदन तड़ागी, मनोज तड़ागी आदि ने पद दिए जाने पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *