उत्तराखंड

नारी देवी ने दिया भक्तों को अशीष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : नारी की चंडिका देवी शुक्रवार को ग्वैफड़ गांव पहुंची जहां देवी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान समस्त ग्रामीणों ने देवी का फूल मालाओं से स्वागत किया। चंडिका देवी धनपुर और रानीगढ़ पट्टी में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है। चंडिका देवी के गांव में पहुंचने से पहले ही गुरुवार को ग्वैफड़ गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में श्रमदान कर रास्तों की सफाई की। देवी के आगमन पर शुक्रवार को महिलाओं ने मां के जयकारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान समस्त ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। गांव में देवी के पहुंचने के बाद विधिवत पूजा अर्चना हुई। जबकि शुक्रवार रात्रि देवी ने गांव में विश्राम किया। रातभर भक्तों ने भजन कीर्तन किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!