नारी की चंडिका देवी ने दिया ग्रामीणों को आशीर्वाद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र की नौज्यूला मां चंडिका देवी ने दुर्गाधार क्षेत्र में भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। नारी की चंडिका देवी बीते लम्बे समय से देवरा यात्रा पर है। देवी अनेक जगहों पर भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है साथ ही उन्हें खुशहाली का अशीष दे रही है। बीते दिन अयोध्या में रामलला के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर मां चंडिका बोरा गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने देवी का फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्राम प्रधान जयंती गुसाई ने अपने घर पर पंचायत चौक में संपूर्ण ग्राम सभा के नेतृत्व में मां भगवती के चरणों में भेंट अर्पित की। देवी के साथ पहुंचे सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर संध्या कालीन पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान कई देवी देवता अवतरित हुए। नौज्यूला मन्दिर समिति के अध्यक्ष दीक्ष सिंह रावत ने बताया कि मां भगवती चंडिका देवी 17 नवंबर को देवरा निकली थी, जबकि देवरा का तीसरा महीना चल रहा है।
पूरब दिवारा संपन्न होने के बाद देवी उत्तर दिवारे में भ्रमण कर रही हैं। बताया कि ढाई सौ गांवों का भ्रमण पूरा कर दिया गया है जबकि पश्चिम दिवारे को पूरा होते ही मां भगवती के मन्दिर के ऊपर बडम तोली मे विधी विधान के साथ पूजा के साथ बन्याथ पूरी होगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयंती गुसाई, सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह गुसाई, मानेंद्र कुमार, महाबीर सिंह गुसाई, प्रेम सिंह कठैत, जीतपाल सिंह गुसाई, मानवेंद्र सिंह गुसाई, लकपत सिंह गुसाई, यशवंत सिंह गुसाई, महिला कीर्तन मंडली अध्यक्ष किरण गुसाई, सोणी देवी, धनपाल गुसाई, करणवीर सिंह गुसाई, दीपेंद्र गुसाई, मदन सिंह गुसाई, राखी गुसाई, सुनीता देवी, बबीता गुसाई, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, दीपक कुमार, रविंद्र गुसाई, कुलदीप सिंह गुसाई, दशरथ सिंह गुसाई सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *