उत्तराखंड

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का धरना प्रदर्शन –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। मंगलवार को उत्तराखण्ड जल संस्थान, पेयजल निगम महासंघ जल संस्थान पेंशनर्स एसोसियेशन की ओर से बनाए गए संयुक्त मोर्चे के निर्देशानुसार नैनीताल शाखा में अधिशासी अभियन्ता कार्यालय के समक्ष 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। उनका कहना है कि उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं पेयजल योजनाओं को सरकार और शासन एडीबी प्राईवेट संस्था को सौपने की तैयारी कर रहा है। जबकि वर्तमान तक पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में पेयजल जैसी योजनाओं को बखूबी चला रहा है। सरकार की इस मनसा के खिलाफ सभी कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया और कार्यक्रम के प्रथम चरण में नैनीताल शाखा के पदाधिकारियो की ओर से सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश राम, शाखा अध्यक्ष विजय कुमार साह, शाखा सचिव किशन सिंह बिष्ट सहित अधिशासी अभियन्ता विपिन कुमार चौहान, सहायक अभियन्ता डीएस बिष्ट, अपर सहायक अभियन्ता त्रिवेन्द्र जोशी, सहायक लेखाधिकारी विनय चौधरी, ललित राठौर, राजेन्द्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, कमल नेगी, अशोक भट्ट, राजेन्द्र सिंह ठगुना, इन्द्रा गोस्वामी, दीपा बिष्ट, गणेश सिंह, प्रकाश चन्द्र, जगदीश मेहरा, टीकम सिंह, प्रदीप कमार, आनन्द सिंह, पिताम्बर पाठक, आनन्द प्रकाश शर्मा, देवकी नन्दन पाण्डे, हरगोविन्द बिष्ट, बिशन सिंह रौतेला, संजय कुमार, मोहन सिंह बोरा, विजय कुमार, मोहित कुमार आर्या, मोहन सिंह बोरा, प्रियंका कुंवर, गोपाल सिंह कार्की, संजय कुमार, मो़ सईद, बिशन दत्त डालाकोटी, महेश राम, दिनेश सिंह, सोहन सिंह, धरम सिंह, प्रीति आर्या, शालिनी प्रसाद, रणजीत सिह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!