नशा तस्कर शिक्षा केन्द्रों को बना रहे निशाना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटद्वार में नशे का करोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर आए दिन पुलिस के हत्थे नशे के सौदागर चढ़ते है। फिर भी नशे की खेप कोटद्वार पहुंच रही है। पुलिस हर महीने नशे के तस्करों को पकड़ती है मगर फिर भी नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। नशे के कारण कोटद्वार में युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि नशे के तस्करों के निशाने पर कालेज व शिक्षण संस्थाओं के युवक व युवतियां है।
परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाली ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सतेन्द्र रावत, जीएस नेगी, सुरेश रावत, सूरवीर सिंह खेतवाल, सीपी धूलिया, सुरेन्द्र सिंह नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *