चमोली के सभी न्यायालयों में 09 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

Spread the love

चमोली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 09 मार्च, 2024 को जनपद चमोली में जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी तथा गैरसैंण में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सीनियर जजध्जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के मामले, एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक व कुटुम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील व राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्री कर, आयकर, अप्रत्यक्ष कर, वेतन भत्तों, वन, आपदा प्रतिकर व अन्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी न्यायालयों से भी अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित वादों और वाहन चालन से संबधित वादों का निस्तारण किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *