रामगढ महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

हल्द्वानी()। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में रविवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी जी रहे। मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र प्राध्यापक डॉक्टर हरीश चंद्र ने वर्चुअल वार्ता की।कार्यक्रम में महाविद्यालय रामगढ़ के अलावा जीडी बिरला रानीखेत, राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग एबीएम कॉलेज हल्द्वानी के छात्र छत्राये और शिक्षक रहे। मुख्य वक्ता डॉ हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि सांख्यिकी दिवस प्रशांत चंद्र महालनोविस के जन्म दिवस के अवसर पर 29 जून 2007 से निरंतर मनाया जाता है। बताया हम सभी को उनके विचारों को सांख्यिकी के महत्व को आम जनमानस तक पहुचाए और सांख्यिकी का प्रचार प्रसार करें। प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि महालनोविस जैसे विद्वानों का होना ही भारत के लिए सौभाग्य का विषय है। उनको सरकार के द्वारा पदम विभूषण दिया जाना उनकी विद्वता को बताता है। इस दौरान तनुजा, प्रकाश, मयंक, प्रियंका, गुंजन, प्रियंका गजरोला, हर्षिता, कैलाश, ललिता जोशी छात्र छत्राये जुड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *