नवीन असवाल को किया सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी की जयंती पर बिलकेदार में विद्यालयी शिक्षा स्तर पर गणित शिक्षण के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग करने और शिक्षा उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान देने पर शिक्षक नवीन सिंह असवाल को शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान-गणित शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक नवीन सिंह असवाल राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बमणगांव, रिखणीखाल में कार्यरत हैं। शिक्षक को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, मान पत्र, विशेष आखर स्मृति चिह्न और पांच हजार एक सौ रुपये की नकद धनराशि भेंट की गई। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं सुप्रसिद्ध लेखक डॉ. अरुण कुकसाल ने कहा कि स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी एक रचनाशील, कल्पनाशील, प्रयोगधर्मी एवं आदर्श शिक्षक थे। कार्यक्रम में शिक्षक नेता शिव सिंह नेगी ने भी विचार रखे। इस मौके पर आखर ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत, शशिधर पोखरियाल, सुप्रसिद्ध कवि जय कृष्ण पैन्यूली, बिमलेश्वरी नेगी, डॉ. नितेश बौंठियाल, रेखा चमोली, लक्ष्मी रावत, अनीता काला, भूपेश जोशी, हेमा खंडूड़ी, उमा घिल्डियाल, अनिल स्वामी, डॉ. प्रदीप अण्थवाल, सतीश काला, गंगा असनोड़ा थपलियाल सहित आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र दत्त बंगवाल ने किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *