ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमबीए से बढ़ाकर 8 एमबीए की

श्रीनगर गढ़वाल : नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए बिजली की समस्या को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमबीए से बढ़ाकर 8 एमबीए कर दी है। जिससे घस्या महादेव, डांग, बिलकेदार आदि क्षेत्र को बिजली से संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आबादी के कारण बिजली की समस्या बनी रहती थी। जिससे निजात पाने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को जल्द ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जीएस रावत ने कहा कि आने वाले लगभग 5 वर्षों तक बढ़ते कनेक्शनों के कारण ट्रांसफार्मर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बिजली से संबंधित समस्या से निजात दिलाने पर स्थानीय जनता ने स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार एवं धन्यवाद जताया हैं। आभार जताने वालों में जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवान, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा श्रीनगर अध्यक्ष दिनेश असवाल आदि शामिल थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *