नवरात्रि 9 अप्रैल से, तैयारियां पूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : आदि शक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ातल्या में नवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगें। गुरुवार को मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नवरात्रों से पहले आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन के सेवकों के द्वारा आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर आश्रम, सत्संग भवन, भोजनालय संत महावीर की समाधि स्थल नवग्रह मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर समिति सचिव सोम नैथानी ने बताया कि साल 1992 से नवरात्रों से पहले मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलता है, जिसके चलते मंदिर, आश्रम एवं सत्संग भवन आदि जगहों में स्वछता अभियान चलाया गया है। अभियान कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मदन सिंह रावत, सेवक दीपक, सोहन, पवन, परम भक्त, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *