कोटद्वार-पौड़ी

जनता के बीच भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा जिला पौड़ी की जिलाध्यक्ष सुषमा रावत पौड़ी ब्लॉक के विभिन्न स्थानों के शक्ति केंद्रों पर पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे जनता के बीच भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है और कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता आम जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष राज रावत, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष कमल रावत, मीना देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!