कोटद्वार-पौड़ी

शांतिभंग के नोटिस जारी करने पर भड़की कांग्रेस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से शांतिभंग के नोटिस जारी किए जाने पर कड़ी निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस कार्यकर्ताटों को शांतिभंग के नोटिस जारी कर परेशान कर रही है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप रावत, कोट ब्लॉक अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार पौड़ी लोकसभा में हार के डर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए शांतिभंग के नोटिस जारी कर उनके मन में भय पैदा करने की कोशिश कर रही है। कहा कि अब कांग्रेस और मजबूती के साथ काम करेगी और अधिक से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *