एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और एमए समाजशास्त्र के छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और एमए समाजशास्त्र के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया था। स्थानीय विधायक एवं काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 21 हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिये थे। उत्तराखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया था। प्राचार्य ने एनसीसी कैडेट्स और एमए समाजशास्त्र के छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर रक्तदान करने वाले 13 कैडेट्स और डॉ. तनु मित्तल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. स्मिता बडोला, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. प्रीति रानी, डॉ. डीएस चौहान, डॉ. सुरेखा घिल्डियाल, डॉ. कविता रानी, मंकू, आशीष नेगी, अंजली नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *