उत्तराखंड

महिलाओं को राजनीति में अवसर देने की जरूरत: खंडूड़ी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के बिना राजनीति में महिलाओं की भूमिका नहीं बढ़ सकती। ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बुधवार को बंगलुरू में आयोजित जी20 की समूह सी20 सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में अवसर दिए जाने की जरूरत है। उन्होंन कहा कि मातृशक्ति राजनीति में एक महत्वपूर्ण ताकत होती है। जो समाज में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देती हैं। महिलाओं को सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जिससे उन्हें समाज के नेतृत्व में अधिक शामिल होने का मौका मिलेगा। मातृ शक्ति के बिना राजनीति में महिलाओं की भूमिका नहीं बढ़ सकती। डिलिवरिंग डेमोक्रेसी पूर्व व्यापी और संभावना विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लगभग 73 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है जिसमें महत्वपूर्ण मूलभूत अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!