कोटद्वार-पौड़ी

नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी- विक्रम सिंह नेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

टिहरी। प्रतापनगर के बिरगणी प्राथमिक विद्यालय और इंटर कालेज में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बच्चों के संग पंडित नेहरू का जन्म दिन मनाया। विधायक ने इस मौके पर बच्चों को स्टेशनरी भी बांटी। उसके बाद लंबगांव बाजार में पहुंचकर नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोच ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी गई। बड़े-बड़े कारखानों व संस्थानों नींव उनके कार्यकाल में रखी गई। षि उद्योग धंधों का निर्माण कर देश को मजबूती प्रदान की। देश में गेल, भेल व सेल जैसी नवरत्न कंपनियों की स्थापना की। उनकी सोच से देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हुआ और संपन्न राष्ट्र की श्रेणी में शामिल हो गया । उनकी लिखी पुस्तक डिस्कवरी अफ इंडिया में भारत के गांवों वहां के रीति-रिवाजों का वर्णन किया गया है । उनका बच्चों के प्रति काफी स्नेह था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे।
पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि नेहरू की सोच से आज देश प्रभुता सम्पन्न बन गया है और विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शामिल होकर प्रतिस्पर्धा में खड़ा है। इसलिए नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। इस दौरान देवी सिंह पंवार, मुरारीलाल खंडवाल, कांग्रेस के ब्लक अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, सबल सिंह राणा, नत्थी लाल, विजेंद्र रावत, बलवीर कोहली, सौरव रावत, संदीप रावत, मनीष कुकरेती, रमेश बगियाल, शूरवीर भंडारी, युद्घवीर कलूड़ा, मनोज रावत, विजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!