बड़कोट नगर पालिका में नव नियुक्त ईओ से सम्भाल कार्यभार

Spread the love

उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बड़कोट में अध्यक्ष, सभासद एवं सभी कर्मचारियों के विरोध के पर यहां तैनात ईओ मरजीत कौर के स्थानांतरण के बाद अब नगर पालिका में नव नियुक्त ईओ मोहन प्रसाद गौड़ ने कार्यभार संभाल लिया है तथा अपना कार्य भी शुरू कर दिया। बड़कोट नगर पालिका में बीते सात साल से ईओ के पद पर मरजीत कौर तैनात थी, लेकिन बीते ढ़ाई सालों से नगर पालिका अध्यक्ष, कर्मचारी, सभासद एवं सफाई कर्मचारी सभी नगर पालिका के उक्त ईओ से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद इस बार सभी कर्मचारी लामबंद होकर पालिका के ईओ मरजीत कौर को हटाने की मांग पर अड़ गए और सभी हड़ताल पर चले गए थे। जिसका प्रदेश सरकार द्वारा संज्ञान लिया गया और कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद तत्काल प्रभाव से ईओ का स्थानांतरण कर दिया गया। नगर पालिका के ईओ मरजीत कौर के स्थानांतरण किये जाने के तुरंत बाद ही पालिका कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और सभी काम पर लौट आए हैं। सात सालों से यहां काबिज ईओ के स्थानांतरण के बाद गुरुवार को बड़कोट नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ ने अपना कार्यभार संभाल लिया है और अपना कार्य भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा है कि बीते ढाई सालों से ईओ की मनमानी के कारण नगर क्षेत्र में लोगों के कार्य नहीं हो रहे थे और विकास के कार्य भी बाधित हो रहे थे। ईओ के स्थानांतरण होने से अब विकास के कार्यो में गति आएगी और समय से नगवासियो की समस्याओं का भी त्वरित गति से निदान किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *