उत्तराखंड

सीमा पर बाघों की निगरानी को नेपाल ने लगाए कैमरे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। नेपाल ने भारत से सटे सीमावर्ती इलाके में बाघों की निगरानी को कैमरा ट्रैप लगाया है। नेपाली नागरिकों में बढ़ते हमले को देखते हुए नेपाल वन कार्यालय ने सीमावर्ती इलाके में ये कैमरे लगाए हैं। कंचनपुर के नगर पालिका वार्ड नंबर-8 स्थित पचुईं क्षेत्र में बाघों की निगरानी के लिए छह स्वचालित कैमरे लगाए गए हैं। नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में बाघ देखे जाने के बाद कैमरे लगाए गए हैं। कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व उपाध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रति संरक्षण कोष शुक्लफांटा राष्ट्रीय उद्यान के सहयोग से संभाग वन कार्यालय ने सीमा क्षेत्र में छह कैमरे लगाये हैं। बताया कि नेपाली नागरिकों पर बाघों के बढ़ते हमले को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में कैमरे लगाए गए हैं। कहा कि इसी क्षेत्र में आठ मई को घास काटने गए एक महिला को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों में बाघों का खौफ है। खुली सीमा होने के कारण भारत नेपाल के वन्य जीव एक जगह से दूसरी जगह विचरण करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!