Uncategorized

नेपाल सरकार झूठे आरोप में कर रही है गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के विप्लव गुट ने गोरी गंगा कमेटी के आयोजन में उदशीपुर में तीन दिन पूर्व मशाल यात्रा निकाल सेती महाकाली बंद की अपील की थी। जिसके बाद इस गुट के लोगों को नेपाल प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। गुट ने नेपाल सरकार पर बेवजह गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए रिहाई की मांग की है। सेती महाकाली ब्यूरो नेकपा विप्लव गुट ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जबरदस्ती बदले की भावना से काम कर रही है। कहा है कि सरकार झूठे आरोपों के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जिनकी रिहाई के लिए संगठन ने मांग की है। कहा है कि गुट के केन्द्रीय सदस्य सेती महाकाली इंचार्ज ओम प्रकाश व अखिल नेपाल महिला संगठन की सिटी इंचार्ज पूर्णिमा गौरा धामी को बेवजह झूठे आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होने नेपाल सरकार से गुट के लोगों की रिहाई की मांग की है। –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!