नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
दिल्ली : रेलयात्रियो के सुविधा के लिए सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को 20 अप्रैल 223 से छ: माह के लिए प्रायोगिक आधार पर सोनीपत स्टेशन पर निम्नानुसार ठहराव देने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर सुबह 8.20 बजे जबकि वापसी दिशा में कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रात 8.52 बजे सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी। 20 अप्रैल 2023 से दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा। इसके अलावा रेलवे ने दुर्ग-उधमपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पानीपत स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया है। 19 अप्रैल 2023 से यह रेलगाड़ी पानीपत स्टेशन पर सुबह 08.51 के स्थान पर सुबह 8.36 बजे पहुंचेगी तथा यहां से यह रेलगाड़ी 08.53 बजे के स्थान पर सुबह 08.38 बजे प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *