कोटद्वार-पौड़ी

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मौ. नूरूद्दीन ने मंडल अध्यक्षों व सदस्यों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है, इसलिए हम सभी को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर पौखाल मंडल अध्यक्ष यासिन अहमद, दुगड्डा मंडल अध्यक्ष सिमरन बेगम, कालागढ़ मंडल अध्यक्ष एम खान, सुखरौ मंडल अध्यक्ष आकिब अहमद व कोटद्वार नगर मंडल अध्यक्ष मुस्कान को सम्मानित किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!