रुड़की। भाजपा डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता के कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का बुधवार को स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूत हाथों में संगठन की जिम्मेदारी दी है। आने वाले समय में इसका लाभ संगठन को मिलेगा। पूर्वी दीन दयाल कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक मयंक गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं की राय के बाद योग्य और अनुभवी लोगों का चयन किया है। विश्वास है कि इनके नेतृत्व में मंडल मजबूती से कार्य करेंगे और इनके नेतृत्व में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में संदीप रघुवंशी, गुरजिंदर सिंह, आशीष कुमार, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, सुमित कुमार अग्रवाल, भगत सिंह, विकास पाल, शोभित गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सुशील त्यागी, प्रवीण संधू, रश्मि चौधरी, रोमा सैनी, प्रदीप पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, अक्षय प्रताप सिंह, अभिनव, अवनीश त्यागी, अनुज त्यागी, सन्नी नारंग, संजय प्रजापति, विकास प्रजापति, संजय पाल, विक्रम गर्ग, पवन तोमर, पंकज नंदा आदि उपस्थित रहे।