इकबालपुर शुगर मिल कर्मचारियों का वेतन देने की मांग को धरना प्रदर्शन कर

– वेतन मिलने तक मिल से बाहर नहीं जाने देंगे चीनी और शिरा
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इकबालपुर शुगर मिल में धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों का वेतन देने की मांग की। उन्होंने मिल कर्मचारियों को रुका वेतन देने तक मिल से चीनी और शिरा बाहर नहीं आने देने की चेतावनी भी दी। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन रोड के कार्यकर्ता इकबालपुर शुगर मिल में पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले करीब सात माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही मिल में काम कर रहे ठेकेदारों को भी अभी तक भुगतान नहीं दिया गया है। इसके चलते इन सभी लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *