नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव डा़सत्यनारायण सचान का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

हरिद्वार। समाजवादी के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए डा़सत्यनारायण सचान का हरिद्वार पहुंचने पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आशीष यादव ने कहा कि डा़सचान को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डा़सचान अनुभवी व कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके राष्ट्रीय सचिव बनने पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुुए लिए गए निर्णय प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुए हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। राज्य में बेरोजगार युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। भर्ती के नाम पर गुमराह किया जाना न्याय संगत नहीं है। पढ़े लिखे नौजवानों को राज्य में ही नौकरियों का लाभ मिलना चाहिए। डा़सत्यनारायण सचान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अक्टूबर में देहरादून में पार्टी का शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी जनपदों के तीन सौ युवा भाग लेंगे। सामाजिक न्याय, समाजवादी नीतियों और सिद्घांतों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्ठा के साथ पूरे देश में सपा को मजबूत किया जाएगा। समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है। नौजवानों, किसानों की समस्याओं को पूरे देश में उठाया जा रहा है। डा़सचान ने यह भी कहा कि गांधी के सिद्घांत, डा़अंबेडकर सामाजिक न्याय प्रणाली एवं डा़लोहिया के विचारों को प्रचारित प्रसारित करना चाहिए। निश्चिततौर पर उत्तराखण्ड में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। स्वागत करने वालों में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय, दिक्षान्त शर्मा, रिंकू बंटी, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रामसागर, पवन उपाध्याय, प्रिंस यादव, सन्नी, मंगता हसन, अमित कुमार, शिवराम सिंह यादव, रज्जू, आदित्य यादव, उज्जवल, शिवकुमार कश्यप, जितेंद्र कुमार, श्रेयांश चौहान, अमित गुज्जर, बबलू, काला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *