जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा कोटद्वार की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गीता सिंह को प्रदेश महामंत्री व शहनाज शम्सी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि दोनों महिलाओं की नियुक्ति से कोटद्वार व क्षेत्र में पार्टी के महिला संगठन को मजबूती मिलेगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बेहतर जीत मिलें इसके लिए सभी कार्यकर्ता व पदधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदधिकारियों से घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाने की बात कही। कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, विनोद रावत, नीलम रावत, प्रदीप नेगी, मनोज रावत और धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो: 02
कैप्शन: नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष