उत्तराखंड

केदारनाथ हाईवे पर डेंजर जोन में एनएच की लापरवाही

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण के बाद भले ही कई नए डेंजर जोन बन गए हैं, किंतु एनएच लोनिवि की लापरवाही के चलते यह डेंजर जोन और भी खतरनाक बन गए हैं। एक ओर पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना है वहीं इन स्थानों पर गिरे मलबे को भी समय पर साफ नहीं किया जा रहा है, जिससे निरंतर दुर्घटनाओं का खतरा बना है।
केदारनाथ हाईवे पर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर तहसील के सामने पहाड़ी से गिरे मलबे के ढेर को साफ नहीं किया जा रहा है। यह स्थान पहले ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। पहाड़ी से पत्थर गिरा तो सड़क पर चल रहा कब चपेट में आ जाए कहना मुश्किल है। इस स्थान पर आवाजाही काफी खतरनाक बनी है। सड़क के नीचे की तरफ गहरी खाई से लगी उफनती मंदाकिनी नदी है तो पहाड़ी की तरफ से लगातार पत्थर गिरने का भय बना है। वहीं एनएच की लापरवाही से हाईवे पर मलबे का ढ़ेर लगा है जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है।
हालांकि कुछ मलबा हटा दिया गया है किंतु फिर भी यहां गिरे मलबे से दुर्घटना की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता बंटी जगवाण, अशोक चौधरी, जितार जगवाण, चन्द्रमोहन गुंसाई ने कहा कि एनएच की लापरवाही से हाईवे के कई स्थानों पर मलबे के ढ़ेर लगे हैं जो दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। सड़क पर गिरा मलबा न हटाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही है जबकि कई बार एनएच के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इधर, एनएच लोनिवि के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे मलबे को शीघ्र हटा दिया जा रहा है। जहां ऐसी दिक्कत होगी उसे जल्द हटा दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!