चित्रकला प्रतियोगिता में निधि खंतवाल रही प्रथम

Spread the love

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सतपुली में आयोजित की गई प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, कोटद्वार
वनों को आग से बचाने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सतपुली में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्रा निधि खंतवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन का जागरूक होना आवश्यक है।द हंस फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वनों को आग से बचाने के विषय पर विभिन्न चित्र प्रस्तुत किए। इससे पूर्व फाउंडेशन के परियाजना समन्वयक सतीश बहुगुणा व मोटिवेटर नीलम रावत ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन को बचाने के लिए हमें सबसे पहले वनों को बचाना होगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने वनों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में निधि खंतवाल प्रथम, आदर्श जुयाल द्वितीय व गुजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अव्वल विद्यार्थियों को फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी सिंह उडवाल, पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत, पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *