स्वयं सेवियों ने निकाली कोरोना जागरूकता रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने परसुण्डाखाल बाजार, गाड का महरगांव, आली, रछूली, खाल्यूं आदि ग्राम सभाओं में रैली निकालकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने और कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया।
प्रधानाचार्य बीसीएस नेगी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्तमान में कोरोना माहमारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। इस महामारी पर रोक लगाने व बचाव हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण उत्सव के माध्यम से एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और स्वयं सेवियों के द्वारा अपने परिजनों एवं समुदाय के लोगों को कोविड का टीका लगाने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। साथ ही स्वयं सेवी घर पर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को बांट रहे है। इसके अलावा स्वयं सेवी भीड़ भाड़ वाले स्थान पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, दो गज की सामाजिक दूरी का अनुपालन करने, पोस्टर, स्लोगन, वॉल पेटिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. एमएम नौडियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, अंजू देवी, अनीता रावत, शैलेंद्र गुसांई, चंद्रपाल रावत, रेखा देवी, शिखा असवाल, जयदेव असवाल, दिलीप रावत, गौरव नेगी, कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी सहित स्वयं सेवी ममता नेगी, गीताजंलि, प्रेरणा, प्रिया, सोनाली, अभिषेक, करन कुमार, सूरज, नितिन सिंह, नितिन नेगी, करन नेगी, योगेश, साहिल, रितिक, अनुराग नेगी, उमंग नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *