युवा कांग्रेस के नितिन बने जिला महासचिव, गौरव बने प्रवक्ता
हरिद्वार। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने नितिन कश्यप को जिला महासचिव और गौरव कालरा को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि युवा कांग्रेस से कई लोग जुड़ रहे हैं। कांग्रेस शासन में युवाओं को रोजगार मिला, भाजपा रोजगार छीन रही है। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, संतोष चौहान, आशीष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।