नियमों का उल्लंघन पर 16 लोगों के चालान

Spread the love

अल्मोड़ा। थाना पुलिस ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में कुल 16 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में
चालान किया है। पुलिस ने चालान करने के साथ कुल 4550 का जुर्माना भी वसूला है। जिनमें शराब पीकर उत्पात मचा रहे 3 लोगों में बाली राम, जीवन राम और
कुन्दन सिंह का 81 पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार करने के साथ इनसे 1250 का जुर्माना मौके पर ही वसूला है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते
हुए बताया है कि इसके अलावा 5 वाहन चालकों का चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए 2500 का शुल्क वसूला गया।
कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर बाजार में 8 लोगों का महामारी फैलाने के अधिनियम के तहत चालान कर 800 जुर्माना भी वसूला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *