घर पर शराब पिलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Spread the love

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने घर पर शराब पिलाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई।
उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब और मादक पदार्थों की
तस्करी के लिए जिले में पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया है। जिसके तहत एसएसआई खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में नगर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस
दौरान पुलिस ने कठायताबड़ा में एक महिला गंगा देवी को घर पर लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध शराब भी बरामद की गई।
जिसके आधार पर महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। एसएसआई बिष्ट ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में
एसआई जीवन सिंह चैपाल, आरक्षी अशोक पंवार, भुवन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *