प्रशासन से नही बन रही बात, कार्यबहिष्कार जारी

Spread the love

नौ सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 30 दिन से धरने पर है रजिस्ट्रार कानूनगो संघ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ पिछले 30 दिनों से कार्यबहिष्कार पर हैं। कहा कि 30 दिनों के कार्यबहिष्कार के बाद भी सरकार संघ की मांगों को गंभीरता से नही ले रही है।
मंगलवार को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने अपनी मांगों को लेकर कोटद्वार तहसील में 30वें दिन कार्यबहिष्कार जारी रखा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर पिछले एक महीने से कार्यबहिष्कार पर है,लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर कोई ओर ध्यान नही दे रहा है। कुछ दिन पूर्व प्रशासन से मांगो को लेकर वार्ता हुई थी, लेकिन वह भी सफल नही रही । जिससे संघ को फिर से कार्यबहिष्कार करना पड़ा। बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के कारण दूर दराज से आये ग्रामीणों के कार्य नही हो पा रहे हैं, और उन्हे खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। जिससे उन्हे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलों में नकल खाता खतौनी, दाखिल खारिज, स्वामित्व योजना, निर्वाचन व अन्य कामकाज ठप हो गये हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन की ओर से संघ की मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की जा रही है। बताया कि लंबित मांगों को लेकर जनपद के सभी रजिस्ट्रार कानूनगो पिछले 30 दिन से पूर्ण कालिक कार्यबहिष्कार पर हैं। लेकिन प्रशासन इस और ध्यान देने को तैयार नही है। जब तब सरकार द्वारा उनकी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शासनादेश जारी नही किया जाता उनका कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, कैलाश मंद्रवाल, दीपक वेदवाल, देवकी नंदन नौटियाल, अंकित वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *