कार दुर्घटना में बहे युवाओं का अब तक नहीं चला कोई पता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली और लालपुर के बीच हुई गत मंगलवार को हुई कार दुर्घटना में खोह नदी में समाई कार में सवार लापता चल रहे दो लोगों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस, एसडीआरएफ और लापता हुए लोगों के गांव के लोग उनकी तलाश में खोह नदी खंगाल रहे हैं।
मंगलवार 11 जुलाई की देर शाम को दुगड्डा से कोटद्वार की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी थी। दो लापता लोग वसीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा और शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा का अभी तक पता नहीं चल सका है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दो लापता लोगों की तलाश के लिए ग्रामीणों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *