कोटद्वार-पौड़ी

पुल टूटने पर आक्रोश, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-भाबर को जोड़ने वाले मालन पुल के टूटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। पुल टूटने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुल पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता के कारण भाबर क्षेत्र की लाइफ लाइन मालन पुल ध्वस्त हो गया है। इस कारण भाबर क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि भाजपा के अब तक के शासन काल में नदियों में अनियंत्रित खनन जारी है। खननकारियों ने पुल के पिल्लरों की जड़ तक खनन कर दिया। इसी का परिणाम है कि तेरह साल पुराना मालन पुल टूट गया। इस कारण भाबर क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही भाबर क्षेत्र से मुख्य बाजार तक आवागमन करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से पुल का शीघ्र निर्माण कराने और भाबर क्षेत्र से आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रमेश खंतवाल, विमल बिष्ट, संदीप रावत, वीरेंद्र मल्ल, भारत सिंह नेगी, हरि सिंह नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, शशिभूषण शाह, अमितराज सिंह और बलबीर सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!