उत्तराखंड

चंबा और नई टिहरी में ट्रंचिंग ग्राउण्ड नहीं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। लंबा समय बीतने के बाद भी चंबा और नई टिहरी पालिका के कूड़ा निस्तारण को ट्रंचिंग ग्राउण्ड नहीं बन पाया है। जिसके चलते कूड़ा निस्तारण वैकल्पिक स्थल मौकरी में में किया जा रहा है। प्रोपर ट्रंचिंग ग्राउण्ड न होने से तमाम तरह की परेशानियों का सामना इन पालिकाओं को करना पड़ रहा है। ट्रचिंग ग्राउण्ड के लिए पर्यावरण क्लीरियेंस न मिलने के चलते भी निर्माण काम में देरी होती जा रही है।
बीते साढ़े चार सालों से टिहरी व चंबा के लिए संयुक्त रूप से खांडखाला में ट्रंचिंग ग्राउण्ड बनाने की कवायद चल रही है। जिसके सोलिड वेस्ट मैंनेजमेंट के तहत प्रस्ताव भी इन पालिकाओं के लिए बनाये गये। जिसके तहत अब तक पांच करोड़ से अधिक की धनराशि पालिकाओं को मिल चुकी है। जिसमें से कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन और संसाधन खरीदने का काम तो किया गया है। लेकिन पर्यावरण क्लीरियेंस न मिल पाने के कारण खांडखाला में ट्रंचिंग ग्राउण्ड का काम परवान नहीं चढ़ पा रहा है। जबकि ट्रचिंग ग्राउण्ड डेवलप करने के लिए लोनिवि को पौने तीन करोड़ रूपये की धनराशि हस्तातंरित भी कर दी गई है। लेकिन पर्यावरण क्लीरियेंस के चलते अब तक टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। पर्यावरण क्लीरियेंस के लिए पालिका ने आवेदन किया है। जल्दी ही क्लीरियेंस मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद ही ट्रचिंग ग्राउण्ड की समस्या का समाधान हो पायेगा। प्रोपर ट्रंचिंग ग्राउण्ड न होने से कूड़ा निस्तारण के लिए सभी साधनों को उपभोग पालिकायें नहीं कर पा रही हैं।
क्या कहते हैं पालिका के अधिकारी
नई टिहरी पालिका के ईओ अनिल कुमार का कहना है कि विभिन्न अड़चनों के चलते लंबे समय से ट्रंचिंग ग्राउण्ड का निर्माण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पर्यावरण क्लीरियेंस मिलते ही खांडखाला में ट्रंचिंग ग्राउण्ड का काम शुरू किया जायेगा। जिसके निर्माण के लिए लोनिवि को लगभग पौने तीन करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!